चिट्टा-अफीम सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचते हुए हेरोइन (चिट्टा) व अफीम सप्लाई करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में पीएसआई सौरभ की टीम द्वारा आरोपी अफगान पट्टी कैथल निवासी प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने 27 जुलाई को एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम अम्बाला- खुराना रोड़ पर स्थित ड्रैन पर नाकाबंदी करके बाइक पर सवार आए अफगान पट्टी कैथल निवासी अनिल कुमार को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से 269 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 125 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। थाना शहर में मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई पीएसआई सौरभ की टीम द्वारा करते हुए अनिल कुमार से व्यापक पुछताछ दौरान सामने आया कि उसके यह नशीला पदार्थ आरोपी अफगान पट्टी कैथल निवासी प्रगट सिंह सिंह ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
