कैथल में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम… डीसी अपराजिता ने जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
डीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय के निकट एचएसवीपी की दो एकड़ जमीन में बनने वाले ऑडिटोरियम के लिए जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को जल्द पूरा करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आयोजित एक बैठक में डीसी अपराजिता ने ये निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के निकट एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है। इसके लिए एचएसवीपी की जो जगह फाइनल की गई है। उसके लिए स्थानीय निकाय विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर एचएसवीपी अधिकारी जल्द से जल्द कार्रवाई करवाते हुए लगभग दो एकड़ इस जमीन को स्थानीय निकाय विभाग को हस्तांतरित करवाएं। जरूरत पड़े तो मुख्यालय जाकर प्रक्रिया पूरी करवाए. ताकि ऑडिटोरियम निर्माण के संबंध में आगामी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें। डीसी ने कहा कि किसी भी बड़े व छोटे आयोजन के लिए ऑडिटोरियम की आवश्यकता है। इसीलिए अधिकारी इस संबंध में गंभीरता से पूरी प्रक्रिया संपन्न करवाएं। डीसी ने बैठक में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों को उनके विभागों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विदित रहे कि डीसी अपराजिता की पहल पर यह ऑडिटोरियम बनने जा रहा है, जिसमें अत्याधुनिक उपकरण सहित अन्य सुविधाएं होंगी, ताकि किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन में परेशानी न आए। इस बैठक में डीएमसी कपिल शर्मा, एचएसवीपी के ईओ वकील अहमद, डीटीपी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
