ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 60.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी काबू

साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के साथ साथ जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगो पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही रही है। ऐसे ही ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 60.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले की जांच दौरान थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई नरेश कुमार की टीम द्वारा उड़ीसा से आरोपी विद्यागिरी विहार जिला खुर्दा उड़ीसा निवासी सुधांशु शेखर नायक को गिरफ्तार कर लिया गया।। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गुहला निवासी इकबाल ने शिकायत अनुसार उसके एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में खाते चल रहे हैं। गत 6 जुलाई को उसने फेसबुक पर स्टॉक मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। लिंक खोलने पर एक्सिस डायरेक्ट नाम की वेबसाइट खुल गई। मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद वेबसाइट पर उसका खाता बन गया। बाद में व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में उसे 8% मुनाफे का लालच दिया गया। पहले छोटे लेन-देन पर लाभ दिखाया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ा और उसने अलग-अलग खातों में रकम डालनी शुरू की। इसी क्रम में आरोपियों को उसने कुल 60.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने मुनाफे और अपनी पूंजी की राशि निकालने की कोशिश की तो न तो रकम निकली और न ही लगाए हुए पैसे लौटे। ठग लगातार उसे सेबी के फर्जी प्रमाणपत्र भेजते रहे। वेबसाइट की मांग के अनुसार उसने अपनी सारी डिटेल उस पर भर दी थी। 15 जुलाई को वह जब उस ऐप को खोलने लगा तो ऐप नहीं खुली। उसमें बताया गया कि आपका पैन कार्ड मिसमैच है। उसके पास वॉट्सऐप पर एक वॉइस मैसेज आया। ट्रेडिंग कंपनी का प्रॉफिट 8 प्रतिशत बताया गया था। इस पर उसने अपने एक्सिस बैंक के खाते से 102 रुपये दिए हुए खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसे प्रॉफिट उसके वॉलेट में दिखाई देने लगा। फिर उसने 49,905 रुपए बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। वह पैसे लगाता रहा और आरोपी उसे बैंकों का सेबी का फर्जी सर्टिफिकेट भी भेजते रहे। जिसके बाद उसे लगने लगा की उसके साथ धोखाधड़ी हुई हैं। जिस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी सुधांशु ने धोखाधड़ी के लिए साइबर ठगों को अपना बैंक अकाउंट व सिम कार्ड दिया था। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş