1.07 किलो गांजा फूल-पत्ती सहित आरोपी काबू

एक तरफ जहां पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत चौकी किठाना पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 1.07 किलोग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी किठाना पुलिस प्रभारी पीएसआई रोहित कुमार की टीम सायंकालीन गश्त दौरान गांव कसान अड्डा के पास मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि गांव भाणा निवासी गुरमीत उर्फ अमित आस पास के क्षेत्र में नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचना का काम करता हैं। जो अभी बाइक पर सवार होकर गांव बालू से कसान के रास्ते होते हुए उसके गांव भाणा जायेगा। जिसको नाकाबंदी करके नशीला पदार्थ गांजा फूलपत्ती सहित काबू किया जा सकता। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए गांव बालू से कसान सड़क पर नाकाबंदी करके कुछ समय बाद बाइक पर सवार आये सन्धिग्ध गुरमीत उर्फ अमित उपरोक्त को काबू कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 1.07 किलोग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना राजोंद में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई दलबीर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *