11 जून को होगी संतोखमाजरा की 6 एकड़ सरकारी जमीन की खुली बोली

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैथल के उप निदेशक डॉ रविन्द्र हूडा ने कहा कि रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता बन चुकी है। इसी उद्देश्य से विभागीय भूमि को प्राकृतिक खेती के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए विभाग द्वारा गांव संतोख माजरा स्थित 6 एकड़ 3 कनाल 15 मरले कृषि भूमि को प्राकृतिक खेती के लिए 10 वर्ष की अवधि तक पट्टे पर देने हेतु 11 जून को खुली बोली आयोजित की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैथल के उप निदेशक डॉ रविन्द्र हूडा ने बताया कि बोली का आयोजन 11 जून (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे संबंधित भूमि स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भूमि का उपयोग केवल प्राकृतिक खेती के लिए किया जाएगा। उच्चतम बोलीदाता को भूमि 10 वर्षों के लिए पट्टे पर दी जाएगी तथा पट्टे की राशि में प्रतिवर्ष 4 प्रतिशत की वृद्धि लागू होगी। बोली समाप्त होते ही सफल बोलीदाता को निर्धारित राशि नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करवानी होगी। इसके अलावा विभाग द्वारा जारी अन्य शर्तों के बारे में मौके पर अवगत करा दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu