डीसी ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण… कर्मचारियों की मौके पर ही लगाई गैर हाजिरी, रजिस्टर मंगवाकर दिए जांच के आदेश

डीसी प्रीति ने वीरवार सुबह नौ बजे से लघु सचिवालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण में कई विभागों में कर्मचारी सीटों पर नहीं मिले। डीसी ने कई कार्यालयों के हाजिरी रजिस्टर डीसी कार्यालय में मंगवाकर जांच के आदेश दिए और कई कर्मचारियों की छुट्टी के आवेदन न मिलने पर मौके पर ही गैर हाजिरी भी लगाई। डीसी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी व कर्मचारी सुबह समय पर कार्यालय पहुंचें और समय से ही छुट्टी के बाद कार्यालय छोड़ें। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कार्यालयों में साफ-सफाई से लेकर अग्निश्मन यंत्रों की वैध तिथि की भी जांच की।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा सभी कर्मचारी पहले से ही छुट्टी मंजूर कराकर जाएं, भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए। सभी अपने अपने कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखें। कार्यालयों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें और हर फाइल व अन्य कागजात सलीके से रखे होने चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हे शीघ्रता से खोजा जा सके। कोई भी गैर आवश्यक सामान टेबलों पर नहीं होना चाहिए।

सबसे पहले डीसी प्रीति ने सरल केंद्र का दौरा किया और वहां पर हाजिरी रजिस्टर चेक करने के साथ-साथ विभिन्न कार्यो के लिए वहां पर आए आमजनों से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने सीटीएम ऑफिस, तहसील, खजाना विभाग, एसडीएम कार्यालय के बाद द्वितीय तल पर स्थित निर्वाचन कार्यालय, डीईटीसी विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व अधिकारी कार्यालयों के अलावा अन्य विभागों की ब्रांचों का बारीकि से निरीक्षण किया। एक कार्यालय में ग्रुप बनाकर बैठे कर्मचारियों को नसीहत देते हुए डीसी ने कहा कि सुबह के समय कार्यालयों में पहुंच कर अपने काम को संभालें। ग्रुप्स में बैठ कर अपना व लोगों का समय खराब न करें। डीसी ने कहा कि लोग दूर-दराज से अपने कार्याें के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुंचते हैं। जहां संबंधित कर्मचारी व अधिकारी के न मिलने पर उन्हें निराशा होती है। इसीलिए अधिकारी व कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि लोगों की सुनवाई करना उनका प्रमुख कार्य है। किसी भी व्यक्ति को किसी कर्मचारी की लेटलतीफी के कारण परेशान न होना पड़े। कर्मचारी अपने समय पर कार्यालय पहुंचें और समय पर ही छुट्टी के बाद कार्यालय छोड़ें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu