नशा तस्करी के 4 मामलों में 5 आरोपी काबू!

नशा मुक्त  हो जिला मुहिम तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अलग अलग 4 मामलों में 5 नशा तस्करों को काबू किया गया है। जिनके कब्जे से 37.77 ग्राम हेरोइन  (चिट्टा) तथा 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करके नशा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक, गाड़ी व एक बाइक को जब्त कर लिया गया।

          डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कलायत सीआईए प्रभारी एएसआई मनीष की अगुवाई में पीएसआई सौरभ की टीम गश्त दौरान किसान चौक कलायत के पास मौजूद थी। पुलिस सहयोगी सुत्रो से एक गुप्त जानकारी मिली कि गांव मंडवाल निवासी सतनाम ट्रक में नशा तस्करी का काम करता है। जो आज भी ट्रक नंबर एचआर 45डी 2499 में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त छुपाकर एनएच 152 से गांव मंडवाल की तरफ जाएगा, जिसे नाकाबंदी करके नशीला पदार्थ सहित काबू  किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते  हुए एनएच 152 बस अड्डा पिंजुपुरा के पास से उक्त नंबर के संदिग्ध ट्रक को काबू किया गया। ट्रक चालक की पहचान गांव मंडवाल निवासी सतनाम उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी बीर भान के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में ट्रक के कैबिन से 4 प्लास्टिक कट्टो में से कुल 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई मंजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया।

          दूसरे मामले में एंटी एक्सटोर्शन सैल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की अगुवाई में एसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुढाखेड़ा से नंद सिंह वाला सड़क पर नाकाबंदी की गई। जहां बुढाखेड़ा की तरफ से आई एक संदिग्ध स्विफ्ट गाड़ी को रुकवाकर संदिग्ध गांव नंदगढ निवासी सुखबीर सिंह को काबू कर लिया गया। नियमानुसार की गई जांच व तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में गाड़ी में रखे एक पॉलीथिन से 25.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई मंजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया।

          तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर कैथल में दबिश दी गई। जहां एक बाईक पर बैठे दो संदिग्ध युवको को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। जिनकी पहचान अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी मनोज कुमार तथा अर्जुन नगर कैथल निवासी गौरव के  रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे तहसीलदार कैथल रविंद्र हुड्डा के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे में एक पॉलीथिन से 6.23 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद हुआ। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

          एक अन्य मामला में एंटी नारकोटिक सैल के एसआई बलराज सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंद्रा कॉलोनी चीका निवासी सतीश के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध सतीश उर्फ बंबु को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 6.34 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लियागया। सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे पुलिस द्वारा व्यापक पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu