3 किलो 24 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सप्लाई मामले में सप्लायर काबू

नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक सैल द्वारा गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को भी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में के एसआई जयभगवान की टीम द्वारा आरोपी गांव सोनवाल बिहार निवासी निरंजन कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 सितंबर को एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा सरकारी स्कूल चीका की दीवार के पास दबिश देकर आरोपी सोनवर्षा जिला मधुबनी बिहार निवासी पप्पू कुमार को काबू किया गया था। जिसके कब्जे में एक पॉलीथीन से 3 किलो 24 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके आगामी जांच एसआई जयभगवान द्वारा अमल में लाई गई। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी पप्पू कुमार को यह गांजा फूल पत्ती निरंजन द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu