गल्ला तोड़कर मंदिर में चोरी 50 हजार कैश और सामान ले गए
कैथल में चोर मंदिर से चोर हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना गांव भूना में माता बाला सुंदरी की है। गांव निवासी बिंदू राम ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि गांव में काफी समय से माता बाला सुंदरी मंदिर बनाने का काम चल रहा है। आठ जनवरी को हमेशा की तरह काम खत्म होने के बाद वे सब अपने घर चले गए। जब 9 जनवरी को सुबह लगभग 5 बजे मंदिर के सेवादार पहुंचे उन्होंने देखा कि चोर मंदिर का गल्ला तोड़ कर लगभग 50 हजार रुपए व इनवर्टर बैटरी, एक देसी घी का टीन और मिस्त्री का लोहे का ग्राइंडर व लेंटर वाला वाइब्रेटर, 5 कसी, 5 तसले, शेड का समान और अन्य समान चोरी करके ले गए। उन्होंने आस पड़ोस में पता किया लेकिन आज तक चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में रोष है। सीवन थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
