जब मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के साथ किया नाश्ता
चंडीगढ़। सफाई कर्मचारियों ने कभी सोचा भी नहीं था कि वे जिंदगी में कभी हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ नाश्ते की टेबल पर बैठेंगे। न केवल साथ बैठेंगे, बल्कि उनके साथ नाश्ता भी करेंगे। हुआ यूं कि जब पंचकुला व आसपास के क्षेत्रों से सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री नायब सैनी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे तो मुख्यमंत्री उन्हें आवास के अंदर ले गए और उनके साथ एक टेबल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनकी पत्नी सुमन सैनी ने नाश्ता किया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
