कैथल में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, ली परेड की सलामी
हरियाणा के कैथल में गणतंत्र दिवस रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। किरण चौधरी ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कैथल के अलावा चीका, कलायत व अन्य स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए। गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने के बाद किरण चौधरी ने लोगों को संबोधित किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के युवा देश भर में नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों के क्षेत्र में सबसे ज्यादा उपलब्धियां हरियाणा क्षेत्र की रहती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों की बदौलत भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र व गणराज्य देश कहलाता है। संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। भारत देश को एक मजबूत, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र बनाएंगे के लिए सभी अपना योगदान दें। किरण ने कहा कि हाल ही में कैथल के तीरंदाज हरविंदर को पद्म श्री मिलने पर उन्होंने बधाई दी। साथ ही कहा कि युवाओं को ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और खेलों के क्षेत्र में प्रयास करना चाहिए। साथ उन्होंने संविधान के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि का संबोधन के बाद मार्च पास्ट हुआ। पीटी शो के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं की टीमें संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तुरंत बाद झांकी का प्रदर्शन हुआ। जनसेवा के कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक वर्करों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ इसमें विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियां दिखाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। डीसी प्रीति ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। उन्होंने शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

18 विभागों की 21 झांकियां दिखी मुख्य अतिथि ने 18 विभागों की 21 झांकियों के माध्यम से उभरते हरियाणा का दर्शन हुआ। इसमें पुलिस, डीआरडीए,आईटीआई, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, सहकारी चीनी मिल, कृषि विभाग, राज्य परिवहन विभाग, डीआईटीएस, आयुष, खेल, बिजली, शिक्षा, रेडक्रॉस, रोजगार, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियों में एक से बढ़कर एक संदेश दिया गया। इसके बाद आरकेएसडी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। वहीं मुख्य अतिथि ने शांति व समृद्घि के प्रतीक के तौर पर गुबारे छोड़े। इसके बाद मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी एवं डीसी प्रीति ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले एवं परेड में शामिल बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन्हें मिला सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी, जगदीशपुरा के बच्चों द्वारा की गई मोबाइल एवं सोशल मीडिया कोरियोग्राफी में प्रथम स्थान, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल की संविधान विषय पर आधारित कोरियोग्राफी द्वितीय स्थान पर, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत की गई हरियाणवी कोरियोग्राफी तृतीय स्थान पर रही। परेड में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम स्थान पर, एनसीसी आर्मी डिविजन दूसरे स्थान पर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ी गर्ल्ज गाइड तीसरे स्थान पर रही। वहीं झांकियों की बात करें तो प्रथम पुरस्कार हरियाणा रोडवेज, दूसरा पुरस्कार शिक्षा विभाग तथा तीसरा पुरस्कार शुगर मिल कैथल को प्रदान किया गया।
इन अधिकारियों, कर्मचारियों को किया गया सम्मानित गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वालों में जिला उद्योग केंद्र से नीतीश कुमार, सीएमओ कार्यालय से डॉ. संदीप जैन, पुलिस विभाग से एसआई प्रदीप कुमार, एसआई सुरेंद्र पाल, एसआई रेखा रानी, एएसआई राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, शिक्षा विभाग से नरेंद्र कुमार बाल्याण, एसडीएम कार्यालय कैथल चालक राममेहर, नगर पालिका पूंडरी से दिनेश कुमार, डीआईपीआरओ कार्यालय से सुभाष चंद, डीसी कार्यालय से रामकुमार, जीवन ज्योति जन कल्याण मंच से कमलजीत कौर, डीसी कार्यालय से रमेश कुमार, आईटीआई से सीमा रसीना, तहसीलदार कार्यालय कैथल वीरभान, नंबरदार बलजीत सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय से छात्रा दिव्या, जिला जेल से राजकुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय से रिंकू शर्मा, राजकीय प्राथमिक स्कूल प्यौदा से देवव्रत शर्मा, पल्लवी व रामफल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटिया से जयदीप, कुलजीत कौर व रोहताश, डीईईओ सरोज कुमारी, सुनील दत्त, कवारतन गांव के सरपंच इंद्र सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार शामिल हैं।
