डीएसपी ने ली कैमिस्टों की मीटिंग
कैथल में कैमिस्टों की मीटिंग लेते डीएसपी सुशील प्रकाश
कैथल खबर (3 फरवरी) : नशे की रोकथाम के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में डीएसपी सुशील प्रकाश व ड्रग इंस्पेक्टर चेतन वर्मा ने पुलिस लाइन में कैथल के कैमिस्टों की बैठक ली गई। डीएसपी ने कहा कि गांवों या शहर के किसी भी कोने में बिक रहे नशे को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। इसके लिए केमिस्टों का सहयोग जरुरी है। तभी नशे पर शत-प्रतिशत पाबंदी लगाई जा सकती है। इस बीच ड्रग अधिकारी चेतन वर्मा ने कहा कि कोई भी कैमिस्ट बिना डॉक्टर की पर्ची के नारकोटिक्स एक्ट के तहत आने वाली दवाइयां ना बेचे, उनका सेल- परचेज का रिकॉर्ड रखें। उन्होंने कहा हर केमिस्ट की दुकान पर एसी तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाने जरूरी हैं क्योंकि कई दवाइयां गर्मी में खराब हो जाती हैं जिसे बचाने का साधन सिर्फ दुकान में वातावरण सही रखना जरूरी है। उन्होंने सभी कैमिस्टों को अपनी-अपनी दुकान में स्टॉक से संबंधित रजिस्टर लगाने की भी सलाह दी और कहा रजिस्टर को दवाइयों के स्टॉक से संबंधित पूरी तरह दुरुस्त रखें। सभी केमिस्ट प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे इस एक्ट के तहत आने वाली सभी दवाइयां का रिकॉर्ड रखेंगे, वह जो भी नशा बेचता है उसकी सूचना प्रशासन को देंगे।
