कलायत व कांगथली में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल कल

डीसी प्रीति ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार ऑपरेशन शील्ड के तहत एसडीएम कार्यालय कलायत व कांगथली पावर प्लांट में 31 मई शाम पांच बजे मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर तैयारियों का आकलन करना है। इस दौरान आपात स्थिति में किए जाने वाले जरूरी सुरक्षा प्रबंधन के बारे में जांचा जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस ड्रिल के दौरान घबराए नहीं, यह किसी भी आपात स्थिति से निपटने का एक अभ्यास है।   

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *