अवैध देशी पिस्तौल व कारतूस सहित आरोपी काबू

अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा थाना पूंडरी क्षेत्र से एक आरोपी को एक अवैध देशी पिस्तौल व एक कारतूस सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम सिंह की टीम को शाम के समय गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि नहर पुल ढांड रोड़ पूंडरी पर करोड़ा निवासी राकेश किसी व्हीकल या किसी व्यक्ति के इंतजार में खड़ा है, जो कि वह हत्या के प्रयास के कई मुकदमो में जेल भी जा चुका है तथा अभी जमानत पर आया हुआ है। जो राकेश अपने साथ अवैध देशी पिस्तौल लिए हुए है। जिसे तुरंत दबिश देकर काबु किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा नहर पुल ढांड रोड़ पूंडरी के पास दबिश देकर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध करोड़ा निवासी राकेश उर्फ रिंकू उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर अवैध देशी पिस्तौल तथा एक कारतुस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी देवेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *