अवैध शराब तस्करो की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहीम तहत थाना सीवन पुलिस द्वारा एक आरोपी को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना सीवन पुलिस के पीएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा सुबह गस्त के समय गांव खेड़ी गुलाम अली में मौजुद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि यूपी के बरेली हाल खेडी गुलाम अली निवासी राहुल बाइक पर अटेला से खेडी गुलाम अली की तरफ आएगा जिसको इसी रास्ते पर नाकाबंदी करके काबु किया जा सकता हैं। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा अटेला से खेड़ी गुलाम अली वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरु की गई। कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए संदिग्ध राहुल को काबू कर लिया गया। जाँच दौरान आरोपी के कब्जे से 24 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *