नकली रैपर लगाकर दवाइयां बेचने के मामले में आरोपी काबू
थाना पुंडरी क्षेत्र में एक दुकानदार नकली रैपर लगाकर दवांइयों बेचने के मामले की जांच थाना पुंडरी पुलिस के एसआई संजय कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गिरधर कॉलोनी फतेहपुर पुंडरी निवासी सुभाष को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि विभाग कैथल के उपमंडल अभियंता सतीश नारा की शिकायत अनुसार उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी की कस्बा पूंडरी स्थित दुकान में एक व्यक्ति नकली दवाइयों पर प्रसिद्ध कंपनियों के रैपर लगाकर बेच रहा है। जिसके बाद कृषि विभाग कैथल के उपमंडल पूंडरी की टीम व थाना पुंडरी पुलिस के एसआई संजय कुमार की संयुक्त टीम द्वारा 27 को रात करीब 8 बजे गणेश मार्केट फतेहपुर स्थित एक दुकान पर रेड की तो वहां पर विभिन्न नामी गिरामी कंपनियों के रैपर व पेपर आदि बरामद हुए। जब दुकानदार से दस्तावेज मांगे तो तो वह दुकान का पंजीकरण प्रमाण पत्र, लाइसेंस या अन्य कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका। दुकानदार ने नामी गिरामी कंपनियों के उत्पाद रासायनिक कीटनाशकों के नकली लेवल छपवाकर वह नकली दवाइयां को बोतल में भरकर बाजार में बेचने के लिए तैयार कर रहा था। टीम ने मौके से 7 प्रकार की दवाइयों के 3 नमूने भी लिए गए। जिस बारे थाना पुंडरी में आरोपी सुभाष चंद्र पर अवैध रूप से बिना पंजीकरण नकली दवाइयां बाजार में सप्लाई करने का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
