SP ने दी चेतावनी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से रहें सतर्क

साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिनमें हाल ही में एक खतरनाक ट्रेंड सामने आया है। एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया की साइबर अपराधी विदेश में गए किसी परिचित या रिश्तेदार की फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल साइट पर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर लोगों से संपर्क करते हैं और उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि वह विदेश से भारत में पैसे भेज रहा है। जिस बारे वह अपनी फैमिली को नहीं बता सकता। ज़ब वह वापिस आएगा तब आपसे पैसे ले लेगा। इस झांसे को और मजबूत करने के लिए ठग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पीड़ित को फोन कॉल करते हैं और कहते हैं कि आपके खाते में विदेश से पैसे आने हैं तथा यह केवल एक कन्फर्मेशन कॉल है। एसपी ने बताया की जब पीड़ित इस बहकावे में आ जाता है तो इसके बाद ठग अलग-अलग प्रकार की मजबूरी बताना शुरू कर देते हैं। कभी वे कहते हैं कि उनका वीजा समाप्त होने वाला है और इसके लिए तुरंत पैसे चाहिए, तो कभी किसी ट्रैवल एजेंट को पैसे देने की बात कहते हैं और उससे संपर्क करने के लिए मजबूर करते हैं। इसके साथ ही ठग यह भी विश्वास दिलाते हैं कि वे जो रकम भेज चुके हैं वह कुछ समय में आपके पास आ ही जाएगी, इसलिए आप अभी अपने पास से पैसे भेज दो और बाद में आने वाली रकम में से काट लेना। इस प्रकार की झूठी बातों और विश्वासघात के चलते कई लोग उनके बताए अनुसार पैसे भेज देते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं। एसपी ने कहा की इस प्रकार की कॉल्स और सोशल साइट पे बातचीत के संदेश पूरी तरह से फर्जी होते हैं तथा किसी भी हाल में इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। बैंक अथवा कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी फोन पर ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती। साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करना या संदिग्ध खाते में पैसे डालना सीधे-सीधे धोखाधड़ी को न्योता देना है। यदि किसी व्यक्ति को इस तरह का कोई कॉल, मैसेज या ईमेल प्राप्त होता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे अथवा नजदीकी पुलिस थाना जाकर शिकायत दर्ज करवाए। इसके अतिरिक्त www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *