डीएसपी ने लौटाए 16 लाख के गुम हुए मोबाइल…

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश की अगुवाई में एएसआई रणदीप सिंह, एचसी दीपक, एचसी सुरेंद्र सिंह व सिपाही अनिल कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर माह सितंबर में आमजन के गुम हुए करीब 16 लाख रुपए से अधिक कीमत के 100 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। डीएसपी सुशील प्रकाश द्वारा पुलिस लाइन कैथल में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक CEIR पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने CEIR पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है। वहीं एसपी उपासना ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सैल टीम लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरूप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र के माध्यम से CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *