25 कट्टे चावल चोरी करने वाले 4 आरोपियों को किया गया काबू

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा चलते ट्रक का तिरपाल काटकर 25 कट्टे चावल चोरी करने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड जींद रोड़ कैथल निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार जींद रोड़ कैथल पर उसकी बाला जी ट्रांसपोर्ट के नाम से दुकान हैं। 15/16 अक्तुबर की रात को उसकी दुकान एक ट्रक चावल लोड करके सोनीपत के लिए जा रहा था। जब ट्रक खनोरी रोड़ अंडर ब्रीज के पास पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक के पीछे से तिरपाल काटकर 25 कट्टे चोरी कर लिए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी सैंसी बस्ती कैथल निवासी बंटी, राजीव कॉलोनी कैथल निवासी तिलक, जाखोली अड्डा कैथल निवासी गजल, प्योदा रोड़ कैथल निवासी बलविंद्र सिंह व गांव कुतुबपुर निवासी प्रवीन कुमार को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। सभी आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 14 कट्टे चावल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *