गुहला क्षेत्र में तीन एकड़ में चल रहे अवैध राइस मिल पर चला डीटीपी विभाग का पीला पंजा : डीटीपी प्रवीण कुमार
जिला योजनाकार अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गुहला-चीका के अन्तर्गत पडऩे वाली राजस्व संपदा गांव सदरहेड़ी व खुशहाल माजरा में चल रहे अवैध राईस मिल्स में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। लगभग तीन एकड़ में चल रहे राईस मिल में बनी चार दिवारी व सैट बैक में बने निर्माण को पीले पंजे से तोड़ा गया। इस कार्रवाई के दौरान बीडीपीओ सीवन बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में कैथल-पटियाला रोड से खुशहाल माजरा रोड पर अवैध राईस मिल चलने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा राइस मिल के मालिकों को एचएसआर एक्ट 1963 की धाराओं के तहत नोटिस करके कार्यालय द्वारा इस अवैध निर्माण को तोड़ने संबंधित कार्यक्रम का अनुमोदन उपायुक्त से प्राप्त कर लिया गया था। जिला नगर योजनाकार द्वारा आम लोगों को आह्वान किया गया कि कंट्रोल एरिया में निर्माण करने से पूर्व सी.एल.यू लेना अति आवश्यक है। आम लोगों को आगाह किया गया है कि वे जमीन की खरीद व निर्माण करने से पहले इस कार्यालय से कालोनी की वैधता तथा अवैधता व सीएलयू बारे पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। विभाग द्वारा भविष्य में भी अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
