नकदी और आभूषण चोरी के मामले में आरोपी काबू
जिला कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुहला क्षेत्र में एक मकान में चोरी के मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डेरा भाग सिंह, चीका निवासी निशान सिंह की शिकायत अनुसार उसके छोटे भाई मस्तान सिंह के मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 18.12.2025 से 26.12.2025 के बीच कई बार चोरी की गई। चोरी के दौरान आरोपी द्वारा 2.5 तोला सोना, एक एलईडी, सीडी प्लेयर, 65,000 रुपये नकद व अन्य घरेलू सामान चोरी किया गया। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में मुख्य सिपाही धनपत की टीम द्वारा करते हुए आरोपी डेरा भाग सिंह निवासी हर्षप्रीत उर्फ हर्ष को काबू कर लिया गया। आरोपी ने उक्त वारदात के अलावा गुहला क्षेत्र में 2 अन्य चोरी की वारदातो को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 3 एलईडी, एक डीवीआर बरामद की गई है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
