नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर परेशान करने व फोटो वायरल करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला विरुद्ध अपराधों पर एसपी उपासना के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कैथल निवासी एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर परेशान करने, फोटो वायरल कर बदनाम करने तथा धमकियां देने के मामले में सीआईए-1 तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री, जो दसवीं कक्षा की छात्रा है, को नरवाना क्षेत्र निवासी अभिषेक ने मार्च 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर बहला-फुसलाना शुरू कर दिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे बातचीत की तथा बाद में अपने साथियों रोहित व अजय के साथ मिलकर उसे धमकियां देने लगा। शिकायत अनुसार आरोपियों ने पीड़िता को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया तथा उसे मिलने के लिए मजबूर किया। एक अवसर पर आरोपियों ने उसे बहाने से बुलाकर गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। इसके अलावा पीड़िता की फोटो कई लोगों को भेजकर बदनाम करने की भी कोशिश की गई। जिस बारे बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं तहत थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत तथा सिविल लाइन पुलिस के एसआई राजेश की संयुक्त टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला जींद के गांव ब्राम्हण वाला भाणा निवासी अभिषेक, अजय व रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन व गाड़ी बरामद की गई। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *