अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी काबू

अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के एक अवैध देसी कट्टे सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम गश्त दौरान सिरटा रोड़ कैथल पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली की महादेव कॉलोनी कैथल निवासी गौरव अपने पास अवैध असला लिए हुए है। जो अभी सिरटा रोड़ ड्रैन पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। जिसको दबिश देकर अवैध असले सहित काबु किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए सिरटा रोड़ ड्रैन पुल उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध महादेव कॉलोनी कैथल निवासी गौरव को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके आरोपी को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ से मौके पर पहुंचे एएसआई ईशम सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *