विदेश से जानकार बनकर 23 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगो पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में ठगों द्वारा चीका क्षेत्र के एक बुजुर्ग से विदेश से रिश्तेदार बनकर 23 लाख रुपए की ठगी करने के मामले की जांच साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिज निवासी हत्थ हकीम मोहल्ला, शाहाबाद जिला हरदोई यूपी तथा सुनील निवासी गांव उधमपुर जिला हरदोई यूपी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका के वार्ड नं. 16 निवासी संतोख की शिकायत अनुसार उसके दो बेटे 15 साल से इटली गए हुए है तथा उसके साले गांव कसौर निवासी बहादुर के भी दो बेटे बलराज व मनजीत भी इटली गए हुए है। मनजीत बचपन से ही उनके घर रहता था इसलिए वह उससे बेटों की तरह प्यार करता था। शिकायतकर्ता अनुसार 29 मई 2023 को उसके पास विदेशी नंबर से काल आई। काल करने वाले ने कहा कि फुफड जी मै मनजीत बोल रहा हूं, जो वह आरोपी की बातों में आ गया  और भावना में बहकर उसने अपनी पत्नी से भी आरोपी की बात करवाई। आरोपी ने उससे कहा कि वह 15 दिन बाद भारत आ रहा है और उसने इटली के डोंकरों से कागजात बनवाए है जिनके 3 लाख रुपए बनते है जो अभी देने है । आप 3 लाख रुपए अभी भेज दो। जो उसने आरोपी को मनजीत समझकर 15 हजार रुपए बताए गए बैंक खाता में जमा करवा दिए। इसके बाद दूसरे युवक की कॉल आई और कहने लगा कि उसने मनजीत के कागजात तैयार करवाए है। उसकी मां बीमार है और उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। इसलिए आप और रुपए भेजों। इसके बाद उसने 2 लाख 85 हजार रुपए और जमा करवा दिए।इसके बाद दोबारा कॉल आने पर और मां ज्यादा बीमार होने के नाम पर उसने एक लाख रुपए और जमा करवा दिए। शिकायतकर्ता अनुसार इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने कॉल करके उसे कहा कि मनजीत का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें विदेशी युवक चोट लगने से कोमा में चला गया है और मनजीत उसे अस्पताल लेकर गया है। मनजीत के पास लाइसेंस भी नहीं है जिसके कारण मनजीत को एक लाख 80 हजार रुपए जुर्माना लगा है। इतना कहने पर उसने एक लाख 80 हजार रुपए और जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे पुलिस के नाम पर 2 लाख 20 हजार रुपए व जज को देने के नाम पर 3 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे कहा कि एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत हो गई है और मामले को रफा दफा करने के लिए 50 लाख रुपए मागें है लेकिन हमने 6 लाख रुपए में बात की है। इसलिए उसने हडबडाहट  में 6 लाख रुपए और जमा करवा दिए। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी बार बार कोई न कोई बहाना बनाकर उससे कुल 23 लाख रुपए हपड गए। इसके बाद उसने अपने साले बहादुर से बात की तो उसे पता चला कि मनजीत सिंह को बिलकुल ठीक है और उसने रुपए भी नहीं मांगे है और इसके बाद उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। जिस बारे साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी सुनील द्वारा ठगी के लिए अपना बैंक खाता दिया गया था तथा आरोपी मोहमद आरिज द्वारा खाता साइबर ठगो को उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी सुनील को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि आरोपी मोहमद आरिज का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu