जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक कल, मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
अपराजिता ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 27 मई को सुबह 10 बजे आरकेएसडी कालेज के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।
