पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प, मिल कर्मचारियों ने शुरू की अनोखी पहल

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कैथल सहकारी चीनी मिल प्रशासन ने पक्षियों के संरक्षण एवं उनकी प्यास बुझाने के लिए मिल परिसर में विभिन्न स्थानों पर पानी से भरे कसोरे रखवाए। इस दौरान मिल कर्मचारियों ने इन कसोरों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया। मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह छोटी-सी पहल हजारों बेजुबान पक्षियों के जीवन की रक्षा करने में सहायक सिद्ध हो सकती है। प्रकृति और जीव-जंतुओं का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित हों। प्रबंध निदेशक ने क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार्य के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा हल्के और सूती वस्त्र पहनें। उन्होंने बाहर निकलते समय सिर को कपड़े से ढकने की भी सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य लेखाधिकारी सतीश कुमार, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, उप मुख्य अभियंता ए.एच. जुबैरी, बिक्री प्रबंधक जगदीश कासवान, लवलेश शर्मा, रामपाल तंवर, शमशेर कुंडु, सुरेश शर्मा, सुशील तंवर, पवन शर्मा सहित मिल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu