जनवरी माह का रिपोर्ट कार्ड : 63 मामलों में 102 आरोपी गिरफ्तार
कैथल एसपी राजेश कालिया
कैथल खबर (3 फरवरी) : पुलिस द्वारा जिला में एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के अतिरिक्त नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम तथा साइबर अपराध से अवगत करवाने के लिए जागरूक करने सहित अपराधियों के खिलाफ जनवरी माह के दौरान शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 63 मामलों में 102 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनवरी माह दौरान संपति विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 40 मामलों में 76 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 22 लाख 9 हजार 370 रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है। मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत 7 मामले दर्ज करके 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 85.40 ग्राम अफीम, 18 किलो 250 ग्राम चूरा पोस्त, 31.61 ग्राम हेरोइन, 6 किलो 224 ग्राम गांजा व 1450 नशीली गोलियों सहित बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। जनवरी माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 7 मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 23 बोतल हथकढ़ी शराब, 400.75 बोतल देसी शराब तथा 100 लीटर लाहन बरामद किया गया है। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 7 मामलों में 7 आरोपियों को काबू करके 8 अवैध देसी पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ-साथ जुआ/सट्टा के 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू करके 5790 रुपए जुआ सट्टा राशि बरामद की गई। जनवरी माह दौरान पुलिस द्वारा 14 बेल जंपर, 4 पी.ओ. को काबू किया गया।
