मित्र सने आर्य की पुण्यतिथि मनाई, लगाया रक्तदान शिविर
मित्र सने आर्य की पुण्यतिथि मनाई, लगाया रक्तदान शिविर
कैथल खबर (27 जनवरी) : इंडस पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक चौधरी मित्र सेन आर्य की पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन किया गया। वैदिक पथ के पथिक चौधरी मित्र सेन आर्य की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा स्कूल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने कविता गायन, भाषण, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन में अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा अनाथ आश्रम तथा ओल्ड एज होम में बच्चों और बुजुर्गों को भोजन भी करवाया गया।
प्रिंसिपल तनु पूनिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे संस्थापक के आदर्शों को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। डायरेक्टर अभिषेक सहारण ने कहा कि चौधरी मित्र सेन आर्य के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करते हुए इंडस पब्लिक स्कूल समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए सदैव तत्पर है।
