नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर 2 फरवरी को

कैथल खबर (31 जनवरी) : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शकुंतला दहिया ने बताया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा दो फरवरी को डॉ. भीम राव अम्बेडकर लाइब्रेरी, क्योडक़ बस्ती करनाल रोड, कैथल में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि कैंप में महिला रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द आदि के रोगियों का अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा जांच करके आयुष विभाग द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियां वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न रोगों में योग एवं पंचकर्म पद्धति से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने सभी आमजन से आह्वान किया कि वे इस चिकित्सा शिविर में पहुंच कर लाभ उठाएं। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *