मैं जिंदा हूं…सबूत लिए भटक रहा धर्मपाल

कैथल के सिरसल गांव में अज्ञात आरोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति को मृत दिखाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और 2 लाख 15 हजार रुपए का डेथ क्लेम हड़प लिया। इसके लिए आरोपी ने पूर्व सरपंच की मुहर और मौजूदा सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर किए।

साथ ही उसने व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत का नगरपालिका से प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जुलाई 2023 में दिखाया गया मृत गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। किसी ने उसके नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया, जिसके अनुसार उसे जुलाई 2023 में सड़क दुर्घटना में मृत दिखाया गया है। यह नगर पालिका कैथल में दर्ज है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे मृत दिखाकर धोखाधड़ी की है और सरकारी योजना की राशि हड़प ली है। सीएम विंडो पर भी दी शिकायत शिकायतकर्ता ने मांग की है कि उसे कागजों में फिर से जिंदा दिखाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उसने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है। पूंडरी थाने के एसआई महिपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *