राष्ट्रीय इंडोर हैंडबॉल टीम के चयन लिए चार फरवरी को, दोबारा होगा ट्रायल
कैथल खबर (31 जनवरी) : जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 38वें राष्ट्रीय इंडोर हैंडबॉल टीम का चयन दोबारा किया जाएगा। इंडोर हैंडबॉल खेल के ट्रायल का आयोजन व टीम का चयन जो कि हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी का चार फरवरी को ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला में प्रात: 10 बजे किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर ट्रायल दे सकते हैं।
