लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए सभी नागरिकों का मतदान जरूरी – एडीसी
-अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई मतदान की शपथ
-जिला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
कैथल खबर (25 जनवरी) : एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि भारत में सभी वर्गों के लोगों को मतदान का समान अधिकार मिला है। लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को अपना वोट बनवाना चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सभी चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों विशेषकर युवाओं को मतदान के अधिकार और उसकी महत्ता के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें सभी को वोट डालने का अधिकार है। पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। चुनाव में एक-एक मत किमती होता है। इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, एसडीएम कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, नायब तहसीलदार चुनाव सुभाष, कानूनगो राजकुमार, सहायक सोनिया, जूनियर प्रोग्रामर राजेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कालेज स्तर पर इन बच्चों को किया पुरस्कृत
कॉलेज स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज से सीमा, रवीना व कोमल को प्रथम, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड से महविश, अंजू व डोली द्वितीय और आरकेएसडी कॉलेज से ज्योति सैनी, विधि व कॉलेज को तृतीय रहने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से कॉलेज स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज से मुस्कान प्रथम, चौधरी चरण सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर से छवि द्वितीय व इसी कॉलेज से जेसमिन तृतीय रहने पर पुरस्कृत की गईं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज से शिवानी प्रथम, राजकीय कॉलेज राजौंद से ज्योति द्वितीय व चौधरी चरण सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर से स्वाति को तृतीय रहने पर सम्मानित किया गया।
स्कूल स्तर पर इन बच्चों को किया सम्मानित
स्कूल स्तर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद से संजना को प्रथम, सीवन राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय से अनु द्वितीय व बुढाखेड़ा राजकीय वरिष्ठ विद्यालय से अंजलि को तृतीय रहने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से भाषण प्रतियोगिता में बरोट बंदराना के राजकीय विद्यालय से स्नेहा को प्रथम, न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल कसान से स्मृति को द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय सीवन से राधिका को तृतीय रहने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं पोस्टर मेकिंग में कलायत खंड में शिमला राजकीय विद्यालय की प्रतिभा प्रथम, आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा की प्राची द्वितीय व राजकीय मॉडल विद्यालय कलायत से शंकर तृतीय, गुहला खंड में राजकीय कन्या विद्यालय चीका से कोमल प्रथम, खुशी द्वितीय व राजकीय विद्यालय चीका से महक तृतीय, राजौंद ब्लॉक में राजकीय विद्यालय जाखौली से अभिराज प्रथम, राजकीय विद्यालय बीर बांगड़ा से सजल द्वितीय व राजकीय कन्या विद्यालय राजौंद से अंजू तृतीय, ब्लॉक सीवन में राजकीय मॉडल विद्यालय सीवन से देव प्रथम, राजकीय कन्या विद्यालय सीवन से तमन्ना द्वितीय व इसी स्कूल की अंजलि तृतीय, खंड पूंडरी में राजकीय कन्या विद्यालय पूंडरी से लता यादव प्रथम, राजकीय विद्यालय टयोंठा से जानवी द्वितीय व राजकीय कन्या विद्यालय पूंडरी से कमलेश तृतीय व कैथल ब्लॉक से पट्टी अफगान राजकीय विद्यालय से सलोनी प्रथम, पाड़ला कन्या राजकीय विद्यालय से सुनीता द्वितीय व बरटा राजकीय विद्यालय से महक तृतीय रही। इन सभी को भी मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बेस्ट सेल्फी विजेताओं को किया सम्मानित
लोकसभा चुनाव में बेस्ट सेल्फी विजेता राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 19 से सक्षम प्रथम, आर्य पब्लिक स्कूल से आरव कंबोज द्वितीय व ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल से आरोही शर्मा को तृतीय रहने पर सम्मानित किया गया। इन सभी बच्चों को चुनाव आयोग की ओर से नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ में जेबीटी अध्यापक रसूलपुर से गुरनाम, खेड़ी शेरखां में तैनात जेबीटी अध्यापिका सुनीता, डब्ल्यूओ संजय दत्त व मुन्ना रेहड़ी से संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया।
