श्री साई रसोई सेवा समिति ने झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया लोहड़ी पर्व
बच्चों के बीच पहुंचे श्री साई रसोई सेवा समिति के सदस्य।
कैथल खबर (9 जनवरी) : श्री साई रसोई सेवा समिति रजि. कैथल ने झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले परिवारों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी, गजक व मिठाइयां बांटी गई। समिति की प्रधान प्रिया ठकराल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के उपेक्षित वर्ग को मुख्यधारा से जोडऩे और उन्हें त्योहारों की खुशियों का अहसास कराने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व न केवल प्रकृति और फसल की खुशियों का उत्सव है, बल्कि यह समाज में सामूहिकता और समानता का प्रतीक भी है। इस मौके पर शालु, गीता, सुषमा, खुशी, सारिका, सपना, गुंजन शिवानी, नायरा, योग्य, ललित, राजेश, अमित, प्रकाश, दिनेश, जगन्नाथ, हेमन्त, यश, साहिल, अनुराग, दीपक सलूजा, रिंकू गाबा, दीपक चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
