संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में आज भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमेश चंद्र भारद्वाज के निर्देशानुसार यह आयोजन संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरियाणा सरकार एवं भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे वार्षिक आयोजनों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना और राष्ट्रीय एकता तथा संविधान के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना था। भारत का संविधान समाज में समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त आधार है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *