ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी मामले में आरोपी काबू

कैथल संपत्ती विरुद्ध अपराधियों पर एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 पुलिस द्वारा बाता स्थित एक मकान से ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाता निवासी बलवान की शिकायत अनुसार वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सीवन गेट कैथल ब्रांच के शाखा प्रबंधक के पद पर नियुक्त है तथा कैथल में किराये के मकान पर रहता है। 1 जनवरी को उसका परिवार उसे मिलने के लिए कैथल आ गया। 12 जनवरी को जब बाद दोपहर वापस गांव बाता अपने मकान में गए तो वहां पर देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो दरवाजा पर लगे ताले भी टूटे हुए थे। जब जांच की गई तो पता चला कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर वहां पर रखा सोने में चांदी के जेवरात व 11 हजार रुपये नकदी चुराकर कर ले गए। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई शमशेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी बाता निवासी राहुल को काबू कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ दौरान सोना की चैन, नाथ, टिका, अंगूठी, बाली, ओम, चांदी की पजेब, कड़े, अंगूठी, छल्ले व सिक्का बरामद किया गया। आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *