स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की दी जानकारी
सड़क सुरक्षा माह दौरान मंगलवार को डीएसपी ट्रेफिक सुशील प्रकाश व थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम द्वारा एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार सडक़ सुरक्षा विषय के संबंध में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल के छात्रों को ट्रैफिक रूल की पालना करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश ने विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि ऑवर स्पीड में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सडक़ दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की समुचित पालना करनी चाहिए, दुपहिया वाहन चलाते हुए हेल्मट का प्रयोग अवश्य करें। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। सडक दुघर्टनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन न चलाए। सभी को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नही चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाए। लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं अपितु अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया गया। बच्चो को अपने परिजन तथा आस पड़ोस में यातायात नियमों की पालना करने के लिए समझाने की सलाह दी गई।
