सैनी स्कूल में मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
कैथल। सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम तथा परेड़ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बीरभान सैनी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की तथा झंडा फहराया। स्कूल के प्रधान डॉ. सी.बी. सैनी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा कहा कि हमें उन महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने भारत को आजादी दिलवाने व भारतीय संविधान को लागू करवाने में अहम योगदान दिया। इस मौके पर उपप्रधान संजीव, महासचिव राजेश, सहसचिव दिनेश, कोषाध्यक्ष हरीश, प्रबंधक लालचंद, राजेश उर्फ जस्सी, प्रिंसिपल गुरचरण सिंह भुल्लर, बलबीर सैनी, राजेश उर्फ माणों, अशोक सैनी, निशांत सैनी, नंदकुमार सैनी, पिंकी सैनी व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
