छोटे-छोटे बच्चों के लिए सौगात…मिलेंगी ये सुविधाएं
कैथल पूर्व विधायक लीलाराम ने शहर के सनसिटी में क्रैच का उद्घाटन किया। हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित कैथल जिले में दस क्रैच खोले गए हैं अकेले कैथल शहर में 6 क्रैच खोले गए जिनमें से सनसिटी क्रेच का उद्घाटन लीलाराम जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक लीलाराम ने रिबन काटकर के क्रैच का उद्घाटन किया और इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। लीलाराम ने कहा कि आज हरियाणा सरकार जन हितैसी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने लोगों का दिल जीत लिया है.।

आज हरियाणा का बच्चा बच्चा युवा बुजुर्ग महिलाएं सभी के दिलों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी जी बस गए हैं। लीला राम ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसा निष्ठावान मिलनसार मुख्यमंत्री हरियाणा वासियो को मिला है कि जिनको कोई भी व्यक्ति किसी भी समय जाकर के मिल सकता है और अपनी समस्याओं से अवगत करवा करके उनका समाधान करवा सकता है। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि हरियाणा सरकार दिन रात लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कैथल हलके में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी जी दिल खोल कर के विकास कार्यों के लिए पैसा दे रहे हैं लीला राम ने बताया कि इस क्रेच में 7 महीने से लेकर के 6 साल तक के बच्चों को सुविदा दी जाएगी और क्रैच का खुलने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा जिसमें बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाएगी । इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद के पूर्व पार्षद भाग सिंह खनौदा, राम कुमार नैन, नगर पार्षद सुशीला शर्मा , एडवोकेट राजेश बिढान, संचालिका प्रोमिला, सुरजीत सिंह, , मीनाक्षी, नीरू ,मंजू बाला , व मीनु भी उपस्थित रही।
