विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ETO पकड़ा

कैथल खबर (29 जनवरी) एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार सुबह एक्साइज एंड टैक्सेशन अफसर (ETO) दिनेश काजल को 1.40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ETO शिकायतकर्ता को ठेके की किश्त न चुकाने पर गारंटर की जमीन अटैच करने की धमकी दे रहा था। इसकी एवज में उसने 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इससे पहले वह शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपए ले चुका था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने प्लान बनाकर अधिकारी को करनाल रोड स्थित पद्मा सिटी मॉल के पीछे विभाग के नए कार्यालय में बुलाया। यहां ACB ने उसे दबोच लिया।

ACB आरोपी ETO की निगरानी कर रही थी

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को भी दी। टीम लंबे समय से ETO की निगरानी कर रही थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और बुधवार सुबह 1.40 लाख की रिश्वत लेते समय ETO दिनेश काजल को गिरफ्तार कर लिया। ACB ने दिनेश काजल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ETO की गिरफ्तारी के बाद ACB विभाग के अन्य कर्मचारियों की भी जांच कर रही है।

ACB इंस्पेक्टर बोले- आरोपी से पूछताछ कर रहे

कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि चीका निवासी शिकायतकर्ता ऋषिपाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी शिकायतकर्ता की जमीन को अटैच करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *