बैंक से लाखों रुपए धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार

कैथल खबर (29 जनवरी ) सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक चीका से लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी हरगोबिंदपुर बस्ती जिला संगरूर पंजाब निवासी मनिन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक चीका बैंक के मैनेजर नवीन मोर की शिकायत अनुसार मनिंद्र सिंह 1 अप्रैल 2018 से 29 अक्टूबर 2019 तक चीका ब्रांच में मैनेजर रहा है। उसने फर्जी तरीके से गौरव मल्होत्रा को चार लाख और विद्या सागर को पांच लाख रुपये का ऋण दिया था। यह ऋण जनवरी 2019 में दिया गया था, जिसे आरोपियों ने भरा ही नहीं। इस पैसे को तीनों ने मिलकर बांट लिया था। बैंक के उच्च अधिकारियों को इस ठगी के बारे में जानकारी मिली तो तत्कालीन मैनेजर को नौकरी से हटा दिया गया था। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरोपी मनिन्द्र सिंह को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *