हिसार एयरपोर्ट पर वायुसेना की रिहर्सल का आज अंतिम दिन

हिसार एयरपोर्ट पर वायुसेना की रिहर्सल का आज अंतिम दिन

हरियाणा के एकमात्र हिसार एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना की रिहर्सल चल रही है। आज शुक्रवार को एयरपोर्ट पर फाइनल रिहर्सल होगी। पायलट 3 दिन तक 2 सुखोई विमानों के जरिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। हिसार एयरपोर्ट के रनवे की क्षमता मापी जा रही है। 4 फरवरी को हिसार में वायुसेना की रिहर्सल शुरू हुई थी। पहला दिन कागजी कार्रवाई और मीटिंग में बीता। इस दौरान सिरसा एयरफोर्स स्टेशन से ट्रकों में वायुसेना से संबंधित सामग्री लाई गई। अगले दिन 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे 2 सुखोई विमानों ने उड़ान भरी। विमानों ने शाम 4 बजे तक एयरपोर्ट का चक्कर लगाया। इसके बाद 6 फरवरी गुरुवार को उन्हीं 2 सुखोई विमानों ने एयरपोर्ट के 7 चक्कर लगाए। आज भी सुखोई विमान उड़ान भरेंगे। इसके बाद वायुसेना की ओर से एक कंपाइल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

चार दिन की बनेगी रिपोर्ट भारतीय वायुसेना के हरियाणा के अलावा पंजाब सहित अन्य जगह से भी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। चार दिन तक चल रहे ट्रायल की अब पूरी रिपोर्ट तैयार होगी। इसकी रिपोर्ट एयरफोर्स के अधिकारियों को भेजी जाएगी। वायुसेना के अधिकारियों की तरफ से एक-एक चीज पर नजर रखी जा रही है।

फरवरी के अंत तक एयरपोर्ट को लाइसेंस मिल सकता है

हिसार से लाइसेंस मिलने के बाद पांच राज्यों के लिए जहाज को उड़ाया जाना है। उम्मीद है फरवरी के अंत तक एयरपोर्ट को लाइसेंस मिल सकता है। इससे पहले वायुसेना के अधिकारी ही इस ट्रायल को कर रहे हैं। वायुसेना की तरफ से इस ट्रायल को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है। कोई बाहरी व्यक्ति बिना इजाजत के अंदर नहीं जा सकता।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu