बाइक चोरी मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपी काबू
कैथल खबर, 10 फरवरी ( )। वर्ष 2020 के बाइक चोरी मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई जगभान की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सातरोड जिला हिसार निवासी दीपक को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मानस निवासी गुरजैंट की शिकायत अनुसार 20 दिसंबर को उसकी बाइक विष्णु मार्किट से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। उपरोक्त मामले में पहले 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की जा चुकी है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
