1 किलो 550 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिला कैथल में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा पुण्डरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 152-डी फ्लाईओवर के नीचे से एक आरोपी को 1 किलो 550 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित काबू किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की अगुवाई में एसआई पारस कुमार की टीम अपराधों की रोकथाम एवं रात्रि गश्त के संबंध में गांव करोड़ा बस अड्डे पर मौजूद थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव चोचड़ा जिला करनाल निवासी हरपाल चरस बेचने का काम करता है तथा आसपास के क्षेत्र में इसकी सप्लाई करता है। जो इस समय गांव बाकल से करोड़ा जाने वाली सड़क पर नेशनल हाईवे 152-डी फ्लाईओवर के नीचे पिट्ठू बैग में चरस लेकर किसी ग्राहक को सप्लाई देने के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रेडिंग पार्टी तैयार कर उक्त स्थान पर दबिश दी गई। जहां फ्लाईओवर के नीचे बताए गए हुलिये का एक युवक पिट्ठू बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे बैग सहित काबू कर लिया। जिसकी पहचान गांव चोचड़ा जिला करनाल निवासी हरपाल के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी क्राइम कैथल सुशील प्रकाश के आदेशानुसार नियमानुसार तलाशी दौरान आरोपी के बैग में पॉलीथिन से 1 किलो 550 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुआ। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई शमशेर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu