घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा, कारण बताओ नोटिस पर विज की प्रतिक्रिया

घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा, कारण बताओ नोटिस पर विज की प्रतिक्रिया

हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. सूबे के मुख्यमंत्री नायब सैनी और और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार ( 10 फरवरी) को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी ने उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है. वहीं अब नोटिस पर विज की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है. मंत्री अनिल विज ने कहा कि वो पिछले तीन दिनों से अपने पर्सनल कार्यक्रम पर बेंगलुरु में थे और जो नोटिस उन्हें भेजा गया है उसका वो जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि नोटिस उन्हें मीडिया के माध्यम से मिला है, लेकिन वो मीडिया के जरिए से अपना जवाब नहीं देंगे. अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी वो वापिस आए हैं अपने घर जाएंगे, ठंडे पानी से नहाएंगे, आराम करेंगे, खाना खाएंगे और उसके बाद तसल्ली से अपना जवाब लिखकर हाईकमान को भेजेंगे. मंगलवार शाम को विज बेंगलुरु से चंडीगढ़ पहुंचे थे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे शोकॉज नोटिस पर सवाल किया.
‘सीधा पार्टी हाई कमान को जवाब देंगे’
अपने तीखे तेवर बरकरार रखते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए से नोटिस के बारे में पता चला है, लेकिन वो इसका जवाब मीडिया के जरिए नहीं देंगे. सीधा पार्टी हाई कमान को जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि वो तीन दिन से बेंगलुरु में थे और आज ही वापस आए हैं. मंत्री ने कहा कि पहले वो घर जाएंगे, ठंडे पानी से नहाएंगे, रोटी खाएंगे उसके बाद बैठकर जवाब लिखेंगे और हाईकमान को भेजेंगे.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *