कैथल खबर (17 मार्च) कैथल में पेट्रोल पंप से रोडवेज बस चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रात में खाना खाने के बाद जब ड्राइवर और कंडक्टर सो गए तो आरोपी चुपके से पंप पर आए और बस लेकर फरार हो गए। आरोपी के कब्जे से बस व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। बस की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। बस ड्राइवर ने इस संबंध में गुहला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद आरोपी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी का पकड़ा है। सीवन निवासी राजिंदर सिंह ने गुहला थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है तथा बस संख्या एचआर-64-9229 चलाता है। 15 मार्च को शाम 6 बजे उसने तथा बस कंडक्टर संदीप सिंह खरकां ने बस को गुरमोहन फिलिंग स्टेशन पर खड़ा किया। रात को उसने तथा संदीप ने खाना खाया तथा फिलिंग स्टेशन पर ही सो गए। जब वे सुबह उठे तो बस वहां से गायब थी। वे अपने स्तर पर बस की तलाश करते रहे, लेकिन बस नहीं मिली। अब उन्हें पता चला है कि यह बस नागल निवासी गुरप्रीत सिंह व अन्य लड़कों ने चोरी की है। यह बस कैथल से खरकां रूट पर चलती थी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गुहला थाना के जांच अधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बस चोरी की शिकायत मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच करते हुए आरोपी नागल निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş