युवक को विदेश में बंधक बनाकर मांगी फिरौती 1 एजेंट गिरफ्तार
पुलिस द्वारा पकड़ा गया एजेंट
कैथल खबर (19 मार्च) कैथल के युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर विदेश में युवक को बंधक बनाने व लाखों रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव दुसैन निवासी नवजोत उर्फ जोधा के रूप में हुई है। इस संबंध में एजेंटों ने युवक को गन प्वाइंट पर प्रताड़ित करते हुए के वीडियो भी परिजनों को भेजे थे और 20 हजार डॉलर मांगे थे। अब मामले में एक आरोपी पकड़ा गया है। पुगांव मोहना निवासी कुलदीप की शिकायत अनुसार जुन 2024 में मोहना गांव में उसकी मुलाकात दुसैन निवासी नवजोत सिंह से हुए। नवजोत सिंह ने कहा कि वह रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट है तथा वे एक नंबर में डायरेक्ट अमेरिका भेजते हैं। उसने उसके बेटे युवराज को अमेरिका भेजने के लिए उकसाया। उन्होंने उसकी बातों में आकर अपने बेटे युवराज को अमेरिका भेजने की बात उससे की तथा 41 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात हुई। साथ ही कहा कि सारे पैसे अमेरिका पहुंचने के बाद देने है। युवराज को 13 अक्टूबर 2024 को प्लेन से भारत से रवाना कर दिया। 17 अक्टूबर को आरोपी उनसे 16 लाख रुपए की मांग करने लगे तथा उन्होंने 16 लाख रुपए दे दिए। 19 दिसंबर को व्हाट्सएप पर उनके पास मैसेज आया कि आपके बेटे युवराज को ग्वाटेमाला देश में अगवा कर लिया है तथा युवराज को मारते पीटते की वीडियो भी भेजी गई। उसे छोड़ने के लिए 20 हजार डॉलर की मांग की गई। उन्होंने एजेंटों से संपर्क किया तो उनको बोला गया कि अन्य डोंकरों द्वारा युवक को अगवा कर लिया गया है, पैसे तो देने पडेंगे। डर के मारे उन्होंने 8 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। उपरोक्त बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
