एडीसी ने ली प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक-दिए दिशा-निर्देश

कैथल खबर (03 अप्रैल) : एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली और नए सत्र में किताबों आदि से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल संचालक किसी भी अभिभावक व विद्यार्थी को प्राईवेट प्रकाशक की किताबें लेने के लिए बाध्य न करें और न ही स्कूल में किताबें विक्रय करें। अगर कोई भी निजी स्कूल संचालक ऐसा करता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाएं। अभिभावकों को किसी निर्धारित किताबों की दुकान से पुस्तक लेने के लिए स्कूल द्वारा अनुशंसा न की जाए। स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी एडीसी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इसके अलावा एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली साइक्लोथॉन यात्रा में स्वयं भी इसमें भाग लें और विद्यार्थियों की भी अधिक से अधिक भागीदारी करवाएं। यह यात्रा जिला कैथल में 22 अप्रैल को ढांड में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह यात्रा फरल, पूंडरी व मूंदड़ी से होते हुए 23 अप्रैल को कलायत से जींद जिले की ओर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में भाग लेने के लिए वैबसाईट https://uday.haryana.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *