एडीसी ने जिला के विभिन्न राजकीय स्कूलों का किया निरीक्षण

कैथल खबर (03 अप्रैल) : मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण योजना के तहत खंड स्तर पर चयनित जिला के 22 राजकीय स्कूलों में निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने गांव माजरी, महमदपुर, छौत व फ्रांसवाला के राजकीय स्कूलों का निरीक्षण किया और निर्धारित पैमाने पर स्कूलों का आंकलन किया। एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण योजना में नियम अनुसार कार्य करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। खंड स्तर पर चयनित 22 स्कूलों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। जिसके आधार पर जिला स्तर पर एक-एक प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का चयन किया जाएगा, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कमेटी ने स्कूल के सौंदर्यकरण के साथ साथ स्कूल शिक्षा स्तर, मिड डे मिल, प्रवेश उत्सव के दौरान दाखिल हुए बच्चों की जानकारी भी ली और संबंधित स्कूल मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक समय पर स्कूल आएं और शिक्षा स्तर में ओर सुधार करें। बच्चों सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक अभिभावकों को प्रोत्साहित करें कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। सभी अध्यापक ग्राम पंचायत और एसएमसी के साथ मिलकर सुनिश्चित करें कि उनके गांव में एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस मौके पर डीईओ रामदिया गागट, कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *