कैथल खबर (04 अप्रैल) : एक तरफ जहां पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत एंटी नारकोटिक सेल द्वारा गांव देवबन कैंची से एक महिला सहित 2 नशा तस्करो को 3 किलो 124 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंहराज की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम रात्रीकालीन गश्त दौरान तितरम बस अड्डा के पास मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि हरसोला बस्ती कैथल निवासी पूजा व गढ़ी मोहल्ला रोहतक निवासी दीपक दोनों भाई बहन मिलकर ग्राहकों को नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करते है। जो अभी गांजा फूल पत्ती लेकर जींद की तरफ से देवबन होते हुए थ्री व्हीलर में कैथल जाएगे। जिनको नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते गांव देवबन कैंची पर नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग शुरु की गई। कुछ समय बाद थ्री व्हीलर में आए संदिग्ध दीपक व पूजा को काबू कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कैथल सुरेश कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे में पॉलीथिन से 3 किलो 124 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जसबीर सिंह द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *