स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया अमर शहीद विकास शर्मा की मूर्ति का अनावरण
चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आज अटेली के गांव रातां खुर्द में भारतीय वायुसेना के वीर सपूत अमर शहीद विकास शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीद विकास शर्मा का यह अदम्य साहस और बलिदान देश सदैव याद रखेगा। कोई भी शहीद किसी गांव या प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। शहीद विकास शर्मा का जन्म गांव राता खुर्द में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। वे मध्यप्रदेश के आमला में अपने साथी की जान बचाते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा तथा अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
